CITIES

Mangol puri Police Student's dead body was found, family members angry turning pain…

Delhi - NCR, Viewed [ 86 ] , Rating :
     
Saima, Star Live 24
Friday, April 26, 2013
Published On: 12:27:44 PM
Comments
छात्रा का शव मिला, परिजनों का दर्द गुस्से में बदला

गुरुवार को मंगोल पुरी से गायब हुई दसवीं क्लास की छात्रा प्रियंका का शव रोहिणी में मिला तो, परिजन और स्थानीय लोगों का दर्द, गुस्से में बदल गया। शुक्रवार सुबह कई लोग मंगोल पुरी पुलिस थाने के सामने आकर बसों पर तोड़फोड़ करने लगे।


दरअसल यह हंगामा कल एक छात्रा का शव रोहिणी के एक फ्लेट में मिलाने के बाद हुआ है। प्रियंका नाम की यह छात्रा कल सुबह स्कूल गयी लेकिन दोपहर तक घर नहीं पहुंची। जिसकी सूचना मंगोल पुरी पुलिस को दी गई।


इन लोगों का कहना है की पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। प्रियंका की हत्या की गयी है और आरोप आरिफ नाम के एक युवक पर है जो इनके पड़ोस में रहता है।

पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है लेकिन ये लोग पुलिस की बात पर भरोसा नहीं कर पा रहे हैं। 

Other Videos





 Comment Note: By posting your comments in our website means you agree to the terms and conditions of www.StarLive24.tv